ओवैसी बोले :- 5 साल में जो देश का था मोदी का हो गया, PUB G खेल है, क्या?


एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी फिर तंज कसा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए ओवैसी ने बीजेपी को घेरा है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा किया था 'पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने अपनी एयरफोर्स को आतंकियों को मारने के लिए भेजा था।

इसके जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा 'मोदी की सेना, मोदी की वायु सेना, मोदी का परमाणु 'पटाखा'। 5 साल में जो सब देश का था, वो मोदी का हो गया। देश चला रहा थे या पबजी खेल रहे थे?'

इससे पहले एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल किया था कि क्या वो आतंकवाद के केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। ओवैसी ने सीधा आरोप लगाया था कि मोदी ने आतंकवाद से समझौता कर लिया है।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post