प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित किये।

पीएम मोदी ने कहा कि अभी मैं बंगाल में जनसभा करके आया, वहां जनसैलाब देखा, ऐसा ही मैं यहां देख रहा हूं। यहां भी कई लोग धूप में खड़ें है उसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। आपकी ये तपस्या में बेकार नहीं जाने दूंगा। इसे मैं ब्याज सहित विकास करके लौटाऊंगा। आपके आशिर्वाद से मैं पांच साल से आपकी सेवा कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह महान साहित्यकार फंणिश्वरनाथ की भूमि है। मुझे आज उनकी पुस्तक "मैला आंचल" भेंट की गई। उन्होंने इस पुस्तक की कविता की लाइन भी सुनाई। उन्होंने उन लोगों को पर तंज कसते हुए कहा कि ये कविता उन लोगों पर भी कटाक्ष है जो भारत तेरे टुकड़े होंगे कहते हैं ऐसे लोगों के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने इसके बाद भारत माता के जयकारे लगाए। किसी भी जाति और पंथ से पहले हम भारतीय हैं। मां भारती की सेवा और साधना की भावना से पूरे पांच साल मैंने पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा की। जब सत्ता भोग और परिवार की भलाई का भाव होता है तो हर तरफ कलह ही नजर आती है। देश में एक तरफ वोट भक्ति की लहर है तो दूसरी तरफ देशभक्ति की भावना है। आपको याद होगा कि 26/11 को क्या हुआ था। जब मुम्बई में आतंकी हमला हुआ तो सेना को अनुमति देने की बजाय चुप्पी साध ली।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें वोट भक्ति की राजनीति करनी थी।  देशभक्ति की राजनीति क्या होती है वो आपने पहले ऊरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक में देखा और पुलवामा हमले के बाद एयरस्ट्राइक में देखा। क्या आतंकियों को घर में घुसकर मारना सही था या नहीं। चुनाव से पहले जो लोग उछलकर मोदी से सबूत मांग रहे थे, दो चरण के बाद उनके चेहरे मुरझा गए हैं।  अब उन्होंने सबूत मांगना छोड़ दिया है।  उनकी बोलती बंद किसने की। ये हिन्दुस्तान के मतदाताओं ने उनके मुंह पर ताला लगा दिया। दो चरणों का जो रुझान आया है आप भारत के वीर जवानों से सबूत मांगना क्यों बंद कर दिया। सच को कभी आंच नहीं आती। देश की जनता हमारे साथ है दो चरणों में उनकी जमीन खिसक गई है। अब तो उनकी चिंता है कि पहले जितने भी संसद में पहुंचेगे या नहीं। मैं इन्हें चुनौती देता हूं कि जनता के बीच जाओ और पुलवामा हमले को लेकर लोगों से सवाल करो।
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<ins class="adsbygoogle"
     style="display:block"
     data-ad-format="fluid"
     data-ad-layout-key="+2n+q5-2h-t+l6"
     data-ad-client="ca-pub-1503195939006560"
     data-ad-slot="2042116621"></ins>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
</script>
पीएम मोदी ने कहा कि बाटला हाउस हमले के बाद जाे कार्रवाई हुई तो कांग्रेसियों की आंखों में आंसू आ गए। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार के लोगों के सपने पूरा करने की दिशा में काम किया। 70 साल में इनमें सपना देखने की ताकत नहीं थी। मेरा सपना है जो कि बांझ नहीं होता। 2022 तक हर व्यक्ति को घर मिलेगा। हर महिला की गरिमा के लिए शौचालय बने, धुएं से बचने के लिए गैस मिले, आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को इलाज मिले। झूठ की राजनीति करने वाले लोग बिहार में अफवाह फैलाने लगे हैं। सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है उसके बाद आरझूक्षण की व्यवस्था ही खत्म कर दी जाएगी। ऐसे लोगों से बचकर रहिए। पहले बाप झूठ की राजनीति करता था अब बेटा भी वही कर रहा है। बाबा साहेब पिछड़ों के लिए आरक्षण की जो व्यवस्था करके गए उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।

< पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार, एनडीए का हमारा हर साथी गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए हर प्रयास कर रहा है। पीएम किसान सहयोग योजना से किसानों के खातों में पैसा पहुंच गया है। हमने इस योजना को विस्तार देने का फैसला किया है। 23 मई को चुनाव का रिजल्ट आएगा। जब नतीजे आएंगे तब फिर एक बार मोदी सरकार बनाएंगे तब बिहार और देश के किसानों के लिए पांच एकड़ वाला नियम हटाकर सभी किसानों को फायदा दिया जाएगा। देश का पूर्वी हिस्सा देश के विकास की अगुवाई करे, उसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमे मिलकर देश की चौकीदारी करनी है। आपका हर वोट, जब कमल पर वोट दबाओंगे, रामविलासजी की पार्टी को वोट देंगे तो वो वोट मोदी को जाएगा। इसके बाद मोदी ने बिहारी भाषा में सभी मैं भी चौकीदार का नारा लगवाया। भारत माता की जयकारे के साथ पीएम मोदी ने अपना सम्बोधन समाप्त किया।

कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलने में दर्द होता है- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज पहुंचे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलने में दर्द होता है। कुछ लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे नारा लगाने वालों के साथ मिले हुए हैं। सबको ये सोचना चाहिए कि किसी भी जाति-धर्म से पहले हम भारतीय हैं।

पीएम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि झूठी अफवाह फैलायी जा रही है कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। लोगों को दिग्भ्रमित करना इन लोगों का काम है। यही कुनबा दलितों पिछड़ों के हक में से मार लेगा और इसे चुराकर अपना खजाना भरेगा। ये लोग पहले भी ऐसा कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व में राज्य का विकास हुआ है। जनता की तपस्या का हिसाब मैं ब्याज समेत लौटाउंगा। जनता की तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। बिहार से बंगाल तक जनसैलाब दिख रहा है।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post