भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुलतानपुर में इशारों में मुस्लिम मतदाताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिमों के समर्थन से जीतना चाहती हूं। अगर वह मुझे वोट नहीं करेंगे तो मैं उनकी सहायता नहीं करूंगी। मेनका की ये सभा, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन के गांव में आयोजित की गई थी।
उन्होंने कहा कि मैं चुनाव पहले ही जीत चुकी हूं। मैं यहां खुले दिल से और खुले मन से आई हूं। आपको कल मेरी जरूरत पड़ेगी। ये चुनाव है, मैं पार कर चुकी हूं। ये जीत आपके बिना भी होगी, आपके साथ भी होगी और ये चीज आपको सब जगह फैलानी पड़ेगी। मैं दोस्ती का हाथ लेकर आई हूं।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव नतीजे आएंगे। उसमें 100 वोट या 50 वोट निकलेंगे। उसके बाद जब आप काम के लिए आएंगे तो वही होगा मेरे साथ। इसलिए जब आप मेरे ही हो तो क्यूं नहीं मेरे ही रहो।