दिल्ली में आप से गठबंधन करना चाहती है कांग्रेस, पर...

दिल्ली कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी पीसी चाको के एक बयान ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना चाहती है लेकिन उसे केजरीवाल की शर्त नामंजूर है।

एक प्रेस कांफ्रेंस में पीसी चाको ने कहा, हम अकेले चुनाव लड़ने के लिए विवश हैं, क्योंकि आप अपने रुख से पलट रही है। वह अन्य राज्यों में गठबंधन चाहती है यह प्रैक्टिकल नहीं है।

हर राज्य अलग होता है, हम कल या परसों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। अगर आप दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार है तो हम आज भी उनसे हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post