चुनावी मौसम में जिस तरह से आयकर विभाग लगातार छापेमारी कर रही है, उसके बाद कई बड़ी परतें खुल रही हैं। शुक्रवार को आयकर विभाग ने कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर पर छापेमारी की थी जिसके पास से 20 करोड़ रुपए बरामद किए गए गए थे।
जानकारी के अनुसार जिस कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी उसका नाम एसएम मोइन है। इस पूरे मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया जब सोमवार को मोइन की तस्वीर कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमे देखा जा सकता है कि अहमद पटेल के साथ मोइन बैठा है। हालांकि हम इस तस्वीर की असलियत की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसके बाद अहमद पटेल कटघरे में हैं। आयकर विभाग के अनुसार दिल्ली आयकर विभाग ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आयकर विभाग को पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई थी।