'फानी' तूफान से ओडिशा में 3 मरे, कई जगहों पर ज़मीन धंसी!




चक्रवाती तूफानी 'फानी' ने उड़ीसा में दस्तक दे दी है। इसके असर से उड़ीसा में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई तथा कई जगह जमीन धंस गई है।बता दें कि फानी 1999 में आए सुपर साइक्लोन के बाद अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात है। केंद्र सरकार ने फानी तूफान को देखते हुए 1000 करोड़ रुपये का एडवांस रिलीफ फंड जारी किया है।

👉यहां देखें वीडियो-👇

‘फानी’ के शुक्रवार की शाम तक पश्चिम बंगाल पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में तूफान के दस्तक देने पर इसके कमजोर पड़ने का अनुमान है। हवा की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी।’ बंगाल में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है।

चक्रवात की वजह से ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में करीब 200 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है. सैंकड़ों पेड़ घराशाही हो गए तो गई जगह घर भी गिर गए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने फानी तूफान के चलते 27*7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। किसी भी जरूरत की स्थिति में आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। फोन नंबरः 011- 23061302/23063205, फैक्स नंबरः 011- 23061469. सरकार ने कहा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

इधर, इंडिगो ने कोलकाता और भुननेश्वर से आने और जाने वाले सभी फ्लाइट्स को 4 मई तक रद्द कर दी है। कंपनी सभी ने सभी लोगों को कैंसिलेशन फीस में छूट दी है। 5 मई तक की भुवनेश्वर, कोलकाता, विशाखापट्टनम की टिकट कैंसिल करने पर पूरी पैसा वापस मिलेगा।फानी तूफान के कारण ओडिशा में एम्स की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है।

नागरिक एवं उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने तूफान में फंसे यात्रियों की चिंताओं को तत्काल दूर करने के लिए एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक चक्रवाती तूफान के उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ने और अगले तीन घंटे में कमजोर होने की उम्मीद है। नौसेना ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'फोनी' के कहर से हुई तबाही का आकलन करने के लिए एरियल सर्वे किया जाएगा। इस काम के लिए पी-81 एवं डॉर्नियर विमान को लगाया जाएगा।


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post