गूगल ने किया 18 युवा भारतीय वैज्ञानिकोंका चयन!


गूगल ने इस साल होने वाले गूगल साइंस फेयर (गूगल विज्ञान मेला) के लिए 18 युवा भारतीय वैज्ञानिकों का चयन किया है। ये वैज्ञानिक साइंस फेयर प्रतियोगिता में भाग लेंगे और 50 हजार डॉलर व अन्य पुरस्कार जीतने के लिए अन्य प्रतिभागियों को चुनौती देंगे।

गूगल की यह वैश्विक विज्ञान प्रतियोगिता 13 से 18 साल तक की उम्र के युवाओं को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के माध्यम से असल संसार की समस्याओं का हल करने के लिए प्रेरित करती है। गूगल ने कहा कि इस साल की प्रतियोगिताओं में सौ से ज्यादा देशों से हजारों की संख्या में आवेदन आए हैं। ये सभी विज्ञान और तकनीक में कुछ नए विचारों को पेश करते हैं।

गूगल ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से लेकर पर्यावरण हितैषी गोंद और ईंधन के साथ पानी को पीने लायक बनाने जैसे आइडिया के साथ भारतीय छात्रों ने कई क्रिएटिव और बेहतर विचार प्रस्तुत किए हैं।


1 Comments

Post a Comment
Previous Post Next Post